satyamanch.comsatyamanch.com
  • देश-समाज
    • देश-समाज
    • राज्य
    • रिपोर्ट
    • धर्म और संस्कृति
    देश-समाज
    भारत और भारतीयों से जुड़ी हर वो ख़बर जिससे हम और आप होते हैं प्रभावित (Today’s National News in Hindi)
    Show More
    Top News
    कांग्रेस के एक नेता ने नए संसद को बाताया मोदी का मल्टीप्लेक्स तो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने लगाई फटकार
    5 days ago
    चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद अब इसरो उठाएगा इन बड़े रहस्यों से पर्दा, दिए संकेत..
    1 day ago
    क्या कनाडा की मदद कर रहा है अमेरिका, निज्जर मामले में सबूत जुटाने में अमेरिका ने निभाया है बड़ा हाथ, सामने आई बड़ी खबर
    3 days ago
    Latest News
    चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद अब इसरो उठाएगा इन बड़े रहस्यों से पर्दा, दिए संकेत..
    1 day ago
    क्या कनाडा की मदद कर रहा है अमेरिका, निज्जर मामले में सबूत जुटाने में अमेरिका ने निभाया है बड़ा हाथ, सामने आई बड़ी खबर
    3 days ago
    कांग्रेस के एक नेता ने नए संसद को बाताया मोदी का मल्टीप्लेक्स तो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने लगाई फटकार
    5 days ago
    चंद्रयान 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट, स्लीप से जल्द ही उठेगा, सामने आया बड़ा बयान
    6 days ago
  • भारत की बात
    भारत की बात
    भारतीय दर्शन, परम्परा और सभ्यता से जुड़ी बातें और विचार
    Show More
    Top News
    औरंगजेब ने हिंदू मंदिरों को नष्ट करने का दिया था आदेश, इसे छिपाने को कॉन्ग्रेस अध्यक्ष ने लिखी झूठी कहानी Satyamanch
    2 weeks ago
    नेहरू ने अंग्रेजों को दी थी चंद्रशेखर आजाद के ठिकाने की खबर? एक मुखबिरी की वजह से देश ने खोया था अपना वीर बेटा
    1 week ago
    ऐसे हिन्दुओं के धर्मांतरण और गरीबी का बड़ा कारण बना औरंगजेब का जज़िया Satyamanch
    2 weeks ago
    Latest News
    कांग्रेस के एक नेता ने नए संसद को बाताया मोदी का मल्टीप्लेक्स तो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने लगाई फटकार
    5 days ago
    नेहरू ने अंग्रेजों को दी थी चंद्रशेखर आजाद के ठिकाने की खबर? एक मुखबिरी की वजह से देश ने खोया था अपना वीर बेटा
    1 week ago
    जब नेहरू ने पेरियार को कहा ‘पागल’ और ‘विकृत दिमाग वाला व्यक्ति’ Satyamanch
    2 weeks ago
    कस्तूरबा को गाँधी ने ‘पेनिसिलिन’ भी नहीं लेने दिया, हो गई मृत्यु: खुद कराई सर्जरी Satyamanch
    2 weeks ago
  • राजनीति
    राजनीति
    Politics is the art of looking for trouble, finding it everywhere, diagnosing it incorrectly and applying the wrong remedies.
    Show More
    Top News
    महिलायों के विकास के लिए नरेंद्र मोदी ने लिया बड़ा फैसला, औरुतो के कोटा को किया पास, 27 साल पहले भी सामने आया था ये बिल
    1 week ago
    कांग्रेस के एक नेता ने नए संसद को बाताया मोदी का मल्टीप्लेक्स तो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने लगाई फटकार
    5 days ago
    Latest News
    कांग्रेस के एक नेता ने नए संसद को बाताया मोदी का मल्टीप्लेक्स तो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने लगाई फटकार
    5 days ago
    महिलायों के विकास के लिए नरेंद्र मोदी ने लिया बड़ा फैसला, औरुतो के कोटा को किया पास, 27 साल पहले भी सामने आया था ये बिल
    1 week ago
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सोशल ट्रेंड
    सोशल ट्रेंड
    सोशल मीडिया पर चलती खबरों पर चर्चा
    Show More
    Top News
    Latest News
  • हास्य-व्यंग्य-कटाक्ष
    • कटाक्षक्योंकि हर बात सीधी तरह से समझ में नहीं आती
      • कटाक्ष
  • विविध विषय
    • Economy
      • फाइनेंस
    • गैजेट
    • मनोरंजन
    • कला-साहित्य
    • मनोरंजन
    • खेल
    • संस्कृति
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
  • फ़ैक्ट चेकक्योंकि हर छपी ख़बर सच नहीं होती!
    फ़ैक्ट चेकShow More
Reading: जलियाँवाला नरसंहार: जनरल डायर की तारीफ लंदन में… अग्रेजों को खुश कर रहे थे मोतीलाल नेहरू Satyamanch
Share
Notification Show More
Aa
satyamanch.comsatyamanch.com
Aa
  • देश-समाज
  • भारत की बात
  • राजनीति
  • सोशल ट्रेंड
  • अंतरराष्ट्रीय
  • विविध विषय
  • हास्य-व्यंग्य-कटाक्ष
  • फ़ैक्ट चेक
Search
  • Bookmarks
  • Categories
    • गैजेट
    • राजनीति
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी
    • सोशल ट्रेंड
    • देश-समाज
    • संस्कृति
    • कटाक्ष
    • कला-साहित्य
    • रिपोर्ट
    • मनोरंजन
Follow US
  • Advertise
© 2023 Satyamanch News Network. Saffron Sleuth Media. All Rights Reserved.
satyamanch.com > Blog > भारत की बात > जलियाँवाला नरसंहार: जनरल डायर की तारीफ लंदन में… अग्रेजों को खुश कर रहे थे मोतीलाल नेहरू Satyamanch
भारत की बात

जलियाँवाला नरसंहार: जनरल डायर की तारीफ लंदन में… अग्रेजों को खुश कर रहे थे मोतीलाल नेहरू Satyamanch

Satymanch Staff
By Satymanch Staff 6 months ago
Share
11 Min Read
SHARE

 

Contents
ब्रिटिश संसद और जनरल डायरजलियाँवाला बाग में मृतकों की संख्या

13 अप्रैल 1919 दिन बैसाखी का था। उस दिन अमृतसर के जलियाँवाला बाग में अग्रेंजों के काले कानून रौलेट एक्ट और अमृतसर के 2 नेताओं डॉ. सैफुद्दीन किचलू, डॉ. सतपाल की गिरफ्तारी का विरोध करने के लिए एक सभा हो रही थी। इस सभा में स्वतंत्रा संग्राम सेनानी भाषण देने वाले थे। शहर में उस समय कर्फ्यू लगा हुआ था, हजारों की संख्यों में लोग इकट्ठा हुए थे। जब ब्रिटिश हुकूमत ने जलियाँवाला बाग पर इतने लोगों की भीड़ देखी, तो वह परेशान हो गए। वह भारतीयों की आवाज कुचलना चाहते थे और उस दिन अंग्रेजों ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी।

जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर नाम के अंग्रेज अफसर ने बिना कोई चेतावनी दिए उस सभा में मौजूद 5 हजार से अधिक लोगों पर गोलियाँ चलाने का आदेश दे दिया और देखते ही देखते सभा स्थल लाशों के ढेर में बदल गया। गोलियों का निशाना बनने वालों में जवान, महिलाएँ, बूढ़े-बच्चे सभी थे। जनरल डायर की गोलियों का शिकार वो लोग भी बने, जो केवल जलियाँवाला बाग में मेला देखने आए थे।

गोलियाँ चलते ही वहाँ अफरातफरी की स्थिति हो गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान फायरिंग और भगदड़ में भी सैकड़ों लोग मारे गए। जलियाँवाला बाग उस समय मकानों के पीछे रहा एक खाली मैदान था और वहाँ तक जाने या बाहर निकलने के लिए सिर्फ एक संकरा रास्ता था और चारों ओर मकान थे। भागने का कोई रास्ता नहीं था इसलिए फायरिंग के समय कुछ लोग जान बचाने के लिए मैदान में मौजूद कुएँ में कूद गए लेकिन अधिकतर लोगों के ऐसा करने से कुआँ देखते ही देखते लाशों से भर गया।

उस वक्त अमृतसर में क‌र्फ्यू लगा हुआ था इसलिए घायलों को इलाज के लिए कहीं ले जाया नहीं जा सका। लोगों ने वहीं तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। ब्रिटिश सरकार के अनुसार जलियाँवाला बाग के इस नरसंहार में 379 लोग मारे गए थे और 1200 घायल हुए थे। लेकिन पंडित मदन मोहन मालवीय ने जलियाँवाला बाग का दौरा किया था। उन्होंने मरने वालों की संख्या 1000 से ऊपर बताई थी।

जनरल डायर के आदेश पर हजारों लोगों की जान ले ली गई। जगह-जगह ब्रिटिश शासन के खिलाफ विरोध हो रहा था… देश का खून खौल रहा था लेकिन मोतिलाल नेहरू ब्रिटिश हुकूमत की तारीफ करने में जुटे हुए थे। कॉन्ग्रेस का 34वाँ अधिवेशन अमृतसर में बुलाया गया था। पहले दिन यानी 27 दिसंबर, 1919 को मोतीलाल नेहरू अपने अध्यक्षीय भाषण में ब्रिटिश शासन की शान में कसीदे पढ़ रहे थे।

उस दौरान जॉर्ज फ्रेडेरिक (V) यूनाइटेड किंगडम के राजा और भारत के सम्राट कहे जाते थे। उनके उत्तराधिकारी प्रिंस ऑफ़ वेल्स, एडवर्ड अल्बर्ट (VIII) का 1921 में भारत दौरा प्रस्तावित था। अधिवेशन में मोतीलाल ने सर्वशक्तिमान भगवान से प्रार्थना करते हुए भारत की समृद्धि और संतोष के लिए एडवर्ड की बुद्धिमानी और नेतृत्व की सराहना की। मोतीलाल नेहरू ने ब्रिटिश शासन की उदारता और अपनी निष्ठा का भी जिक्र किया।

यानी जलियाँवाला बाग के नरसंहार के अभी 6-7 महीने भी नहीं हुए थे, मोती लाल नेहरू और कॉन्ग्रेस का अग्रेंजो के प्रति पूरी तरह हृदय परिवर्तन हो चुका था। जैसे इतनी बड़ी नरसंहार की घटना कोई मामूली घटना हो। कॉन्ग्रेस इस हत्याकांड का विरोध नहीं कर रही थी।

क्रूरता की हद लाँघने वाले जनरल डायर की ब्रिटिश पार्लियामेंट भी तारीफ कर रही थी और मोतीलाल नेहरू भी अग्रेजों का विरोध करने के बजाय उनके शान में कसीदे पढ़ रहे थे।

ब्रिटिश संसद और जनरल डायर

जिस ब्रिटिश शासन की मोतीलाल नेहरू तारीफ़ कर रहे थे वहाँ की ब्रिटिश संसद जनरल डायर का गुणगान कर रही थी। पार्लियामेंट ऑफ़ यूनाइटेड किंगडम की 19 जुलाई, 1920 को एक प्रस्ताव में कहा गया, “जनरल डायर बहुत क्षमता वाले अधिकारी हैं, उससे भी ज्यादा, उन्होंने कुशलता और मानवता के गुणों से अत्यंत प्रभावित किया हैं।” ब्रिटेन का यह नजरिया क्रूरता, फासीवाद और तानाशाही का एक उदाहरण था। इससे भी खतरनाक और शर्मनाक था लेकिन कॉन्ग्रेस ने ब्रिटिश पार्लियामेंट के इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया तक नहीं देना… विरोध करना तो बहुत दूर की बात है।

ब्रिटिश सरकार ने 1920 में डिसऑर्डर इन्क्वायरी कमेटी की रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट के मुताबिक नरसंहार के दिन 5000 से ज्यादा लोग वहाँ मौजूद थे। डायर के साथ 90 लोगों की फौज थी जिसमें 50 के पास राइफल्स और 40 के पास खुर्की (यानी छोटी तलवार) थी। डायर ने लिखित में बताया था कि जितनी भी गोलियाँ चलाई गई, वह कम थी। अगर उसके पास पुलिस के जवान ज्यादा होते तो जनहानि भी अधिक हुई होती। जनरल डायर यह तय करके आया था कि अगर उसके आदेश नहीं माने गए तो वह गोलियाँ चला देगा और हुआ भी यही। बिना चेतावनी के लगातार 10 मिनट तक वह गोलियाँ चलवाता रहा।

जलियाँवाला बाग में मृतकों की संख्या

एक ब्रिटिश अधिकारी जेपी थॉमसन ने एचडी क्रैक को 10 अगस्त, 1919 को पत्र लिखा, “हम इस स्थिति में नहीं हैं जिसमें हम बता सकें कि वास्तविकता में जलियाँवाला बाग में कितने लोग मारे गए। जनरल डायर ने मुझे एक दिन बताया कि यह संख्या 200 से 300 के बीच हो सकती है। उसने बताया कि उनके फ्रांस के अनुभव के आधार पर 6 राउंड शॉट से एक व्यक्ति को मारा जा सकता है। उस दिन कुल 1650 राउंड गोलियाँ चलाई गई। उसके बाद ब्रिटिश सरकार ने डायर के अनुमान के आधार पर 291 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कर दी। इसमें 186 हिन्दू, 39 मुस्लिम, 22 सिख और 44 अज्ञात बताए गए। इस प्रकार वहाँ मरने वालों की संख्या निर्धारित की गई। (राष्ट्रीय अभिलेखागार, होम पॉलिटिकल, 23-1919)

डिसऑर्डर इन्क्वायरी कमेटी ने तो 379 लोगों की जान और इसके तीन गुना लोग घायल होने की बात कही। पंडित मदन मोहन मालवीय ने जलियाँवाला बाग का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि मरने वालों की संख्या 1000 से ऊपर है। (राष्ट्रीय अभिलेखागार, होम पॉलिटिकल, 23-1919)

इस नरसंहार पर कॉन्ग्रेस ने एक तरह से अंग्रेजों के सामने हथियार डाल दिए थे, विरोध तो दूर। कॉन्ग्रेस ब्रिटिश हुकूत की तारीफ में जुटी हुई थी। कसीदें पढ़ रही थी। दूसरी ओर इस क्रूरतम घटना पर कवींद्र रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ब्रिटिश सरकार की नाइटहुड उपाधि वापस लौटा दी।

नरसंहार से तीन दिन पहले 10 अप्रैल 1919 को पंजाब में किसी भी समाचार के प्रसार पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ मार्शल लॉ लागू किया गया। नतीजा ये हुआ कि पंजाब शेष भारत से पूरी तरह कट गया। मार्शल लॉ और सेंसरशिप के कारण दुनिया को तुरंत इस जेनोसाइड का पता नहीं चल सका।

18 अप्रैल 1919 को महात्मा गाँधी ने अंग्रेजों के दमन के लिए अंग्रेजों के बजाय अपने देशवासियों को ही जिम्मेदार ठहराते हुए सत्याग्रह वापस ले लिया। इससे अंग्रेज और भी खुलेआम दमन और अपमान के लिए प्रेरित हुए। रवींद्रनाथ को नरसंहार की तत्काल जानकारी नहीं मिली। एक-दो दिन के भीतर महात्मा गाँधी द्वारा आंदोलन वापस लेने की खबर अखबार में छपी।

टैगोर ने गाँधी के नेतृत्व पर भरोसा जताया और शांतिनिकेतन से कोलकाता चले गए तथा वहाँ नरसंहार के खिलाफ एक विरोध सभा आयोजित करने की कोशिश की, लेकिन चित्तरंजन दास समेत किसी भी नेता का उन्हें समर्थन नहीं मिला। उन्होंने सीएफ एंड्रूज को गाँधी के पास यह अनुरोध करने के लिए भेजा। तब महात्मा गाँधी ने जवाब दिया कि वह सरकार को शर्मिंदा नहीं करना चाहते। इसके बाद रवींद्रनाथ टैगोर ने खुद नाइटहुड की उपाधि त्यागने का फैसला लिया और हाथ से लिखकर एक पत्र वायसराय को भेजा।

ये विरोध की अकेली आवाज थी, लेकिन उन्होंने देश के साथ-साथ बाहर के लोगों को भी अपने यादगार गीत ‘एकला चलो रे’ को सच साबित कर दिखाया।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि 1919 की अमृतसर कॉन्ग्रेस में रवींद्रनाथ के उस त्याग का कोई जिक्र नहीं हुआ, जबकि वायसराय काउंसिल से सीएस नायर के इस्तीफे की प्रशंसा की गई। यहाँ तक कि पट्टाभि सीतारमैया ने भी द हिस्ट्री ऑफ द इंडियन कॉन्ग्रेस में रवींद्रनाथ के इस साहसिक कृत्य का कोई जिक्र नहीं किया।

रवींद्रनाथ का त्याग अनूठा था, उनमें लोकप्रिय होने की कोई इच्छा नहीं थी। गंभीर संकट के क्षणों में वह आम लोगों के साथ खड़े हुए।

वहीं अमर बलिदानी भगत सिंह घटनास्थल से रक्तरंजित मिट्टी उठा कर अपने घर ले गए और देश को स्वाधीन कराने का संकल्प लिया। इस नरसंहार के प्रत्यक्षदर्शी ऊधम सिंह ने 21 वर्ष बाद 1940 में ब्रिटेन जाकर जनरल डायर को गोलियों से भून दिया। जो इतिहास हम सब जानते ही हैं। जलियाँवाला बाग नरसंहार के सभी बलिदानियों को शत-शत नमन।

Source link

You Might Also Like

कांग्रेस के एक नेता ने नए संसद को बाताया मोदी का मल्टीप्लेक्स तो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने लगाई फटकार

नेहरू ने अंग्रेजों को दी थी चंद्रशेखर आजाद के ठिकाने की खबर? एक मुखबिरी की वजह से देश ने खोया था अपना वीर बेटा

जब नेहरू ने पेरियार को कहा ‘पागल’ और ‘विकृत दिमाग वाला व्यक्ति’ Satyamanch

कस्तूरबा को गाँधी ने ‘पेनिसिलिन’ भी नहीं लेने दिया, हो गई मृत्यु: खुद कराई सर्जरी Satyamanch

जब साथियों को बचाने के लिए भगत सिंह ने लगाया दिमाग, मेले में क्रांतिकारी Satyamanch

Satymanch Staff September 12, 2023 April 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Telegram Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Happy0
Surprise0
Sad0
Embarrass0
Angry0
Previous Article बाबर की तोपों-विस्फोटकों के सामने क्या खूब लड़े थे 80 घाव वाले राणा सांगा Satyamanch
Next Article संसद भवन में ‘समुद्र मंथन’ क्यों? कलाकृतियों में PM मोदी का क्या रोल? – जिन्होंने बनाया, उनसे ही जानिए सब कुछ Satyamanch
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
297.4k Followers Like
11.3k Followers Follow
9.7k Subscribers Subscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image
Popular News
खेल

एशिया कप 2023 में कुलदीप यादव को मिला मैन ऑफ़ द सीरीज का खिताब तो इस आदमी को दिया अपने प्रदर्शन का श्रेय

Priyanshu By Priyanshu 2 weeks ago
घाघरा और चोली पहनकर अंधेरी रात में गोरी नागोरी ने किया बिंदास ठुमको से लोगों का मनोरंजन, लोगों ने की पैसों की बारिश
चंद्रयान मिशन की सफलता के बाद अब इसरो उठाएगा इन बड़े रहस्यों से पर्दा, दिए संकेत..
World Cup 2023 में दिखेगा Shubman Gill का रौद्र रूप? सुरेश रैना की बड़ी भविष्यवाणी, बांग्लादेश के खिलाफ फैन्स को दिखाया महज एक ट्रेलर
बेबो के जन्मदिन पर सितारों ने कुछ ऐसे जताया प्यार, किसी ने बताया “रानी” तो किसी ने “जाने जां” की दी उपाधि, ननद सोहा के स्पेशल विश ने फैन्स को किया भावुक
Coronavirus Cases Bharat

भारत

Confirmed

45M

Death

531.9k

Global Coronavirus Cases

दुनिया

Confirmed

651.92M

Death

6.66M

More Information:Covid-19 Statistics
newsletter featurednewsletter featured

Weekly e-paper

Subscribe to our newsletter to get our weekly e-paper instantly!

Coronavirus Cases

You Might Also Like

कांग्रेस के एक नेता ने नए संसद को बाताया मोदी का मल्टीप्लेक्स तो भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष ने लगाई फटकार

5 days ago

नेहरू ने अंग्रेजों को दी थी चंद्रशेखर आजाद के ठिकाने की खबर? एक मुखबिरी की वजह से देश ने खोया था अपना वीर बेटा

1 week ago

जब नेहरू ने पेरियार को कहा ‘पागल’ और ‘विकृत दिमाग वाला व्यक्ति’ Satyamanch

3 weeks ago

कस्तूरबा को गाँधी ने ‘पेनिसिलिन’ भी नहीं लेने दिया, हो गई मृत्यु: खुद कराई सर्जरी Satyamanch

1 month ago
satyamanch.comsatyamanch.com
Follow US
© Satyamanch News Network & Saffron Sleuth Media. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?