दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को “आप-दा” से पीड़ा झेलनी पड़ी, लेकिन अब उन्हें इससे मुक्ति मिल गई होगी।
अन्ना हजारे का जिक्र कर केजरीवाल पर तंज
अपने संबोधन में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, “आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और संतोष है। दिल्ली ‘आप-दा’ मुक्त हो गई है। अन्ना हजारे जी वर्षों से इन लोगों के कुकर्मों का दर्द झेल रहे थे। आज उन्हें भी इस दर्द से मुक्ति मिल गई होगी।”
उनके इस बयान को सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर बड़ा हमला माना जा रहा है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल की राजनीति की शुरुआत अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से हुई थी, लेकिन बाद में अन्ना हजारे ने केजरीवाल और उनकी पार्टी से दूरी बना ली थी।
“दिल्ली ने दिल खोलकर प्यार दिया, विकास को नई गति मिलेगी”
पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी को बहुत प्यार दिया है और अब इस भरोसे का कर्ज चुकाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली की जनता को नमन करता हूं, जिन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ पर भरोसा किया। यह जीत दिल्ली के विकास को नई गति देगी।”
“तुष्टिकरण नहीं, संतोष की राजनीति”
पीएम मोदी (PM Modi) ने आगे कहा कि जनता ने अब तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा, “आज देश तुष्टिकरण नहीं, संतोष की राजनीति चुन रहा है। दिल्ली हो या यूपी, हर जगह जनता ने विकास को प्राथमिकता दी है।”
“दिल्ली को आधुनिक और विकसित राजधानी बनाएंगे”
पीएम मोदी (PM Modi) ने दिल्ली को भारत की विकसित राजधानी बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली में बुनियादी ढांचे, परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। केजरीवाल और आप को बड़ा झटका भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा। पीएम मोदी के इस बयान से साफ है कि अब भाजपा दिल्ली में बड़े बदलाव की तैयारी में है।