अयोध्या में 22 वर्षीय दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम दिग्विजय सिंह, विजय साहू और हरि राम कोरी हैं। पुलिस पूछताछ में इन्होंने शराब के नशे में हत्या करने की बात कबूल की है। इन्होंने बताया है कि हत्या के बाद शव को नाले के पास फेंक दिया था।
पुलिस ने बताया है कि मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह और तीनों युवती के गांव के ही हैं। पुलिस ने बताया है कि उसने 4 टीमें बनाकर यह खुलासा किया है। अब पुलिस ने कहा है कि वह कोर्ट से रिमांड मांगकर मामले की जांच करेगी।
थाना कोतवाली अयोध्या के चौकी दर्शन नगर क्षेत्र में एक युवती की हत्या करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए #ayodhyapolice द्वारा 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या की बाईट। pic.twitter.com/2wN5sZgfCI
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) February 3, 2025
युवती का शव 1 फरवरी 2025 को मिला था। शव नग्न अवस्था में था। शव की कई हड्डियां टूटी हुई थीं और उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं। हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शरीर पर कई अन्य जगहों पर चोट के निशान थे।