तालिबान ने महिला शिक्षा पर लगाया बैन, भारत की सैन्य अकादमी में ट्रेनिंग ले चुके मंत्री शेर मोहम्मद ने अपनी सरकार का किया विरोध तो छोड़ना पड़ा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करना तालिबान सरकार के एक मंत्री को महंगा पड़ गया। उन्होंने तालिबान सरकार द्वारा महिलाओं की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध की आलोचना की थी। अब उन्हें अफगानिस्तान छोड़कर भागना पड़ रहा है।
तालिबान चीफ अखुंदजादा ने शेर मोहम्मद अब्बास की गिरफ्तारी का आदेश दिया था
इस मंत्री का नाम शेर अब्बास स्टानिकजई है। शेर अब्बास तालिबान सरकार में उप विदेश मंत्री थे। जनवरी 2025 में शेर अब्बास ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि लड़कियों के लिए स्कूल होने चाहिए और इस मामले पर इस्लामी कट्टरपंथी मौलवियों का रवैया सही नहीं है।
गिरफ्तारी से बचने के लिए अब्बास अफगानिस्तान से दुबई पहुंच गए हैं
उन्होंने कहा था कि महिलाओं की शिक्षा रोकना शरिया के मुताबिक नहीं है। दावा किया जाता है कि इस बयान के बाद तालिबान नेता अखुंदजादा ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया था। हालांकि, इससे पहले वह संयुक्त अरब अमीरात चले गए थे। अब वह यहां निर्वासन में रह रहे हैं।